फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Goddess idols will be present in many pandals today

Sultanpur News: कई पंडालों में आज विराजमान होंगी देवी प्रतिमाएं

Sun, 21 Sep 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Goddess idols will be present in many pandals today
लंभुआ में सजा देवी पंडाल।
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को कई पूजा समितियों ने कलश स्थापना के साथ देवी प्रतिमाओं को पंडालों में स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए रविवार देर रात तक कारीगर पंडाल की सजावट करते रहे।
विज्ञापन


शहर के रामकली चौराहे पर मां शारदा भवानी की प्रतिमा नवरात्र के प्रथम दिन स्थापित होगी। रामलीला मैदान में मां लक्ष्मी धवन गली में अंबे माता और पलटन बाजार में धरती माता का आगमन सुनिश्चित हुआ है। इसके अलावा गोमती नगर गोलाघाट पर कलश स्थापना और नेत्र प्रतिष्ठा के साथ पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होंगी। यहां सुबह-शाम आरती व अन्य मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। मां शारदा माता के व्यवस्थापक समीर मयंक ने बताया कि सोमवार दोपहर 11:00 बजे डीजे के साथ सिविल लाइन स्थित मूर्तिकार के भवन से मां शारदा की भव्य प्रतिमा लाई जाएगी। देर शाम मां शारदा अपने भवन में विराजित होंगी। दोपहर में एक बजे भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


लक्ष्मी माता पूजा समिति के व्यवस्थापक लल्लू चौरसिया ने बताया कि नौ दिन तक मां लक्ष्मी अपने भक्तों को दर्शन देंगी। सुबह शाम आरती के साथ भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा। अंबे माता पूजा समिति के अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार सुबह पूजा आराधना के बाद मां के पहले दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed