{"_id":"68d9752a4bfa8288cd0a3892","slug":"goddess-idols-reached-130-pandals-eye-worship-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-141765-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 130 पंडालों में पहुंचीं देवी प्रतिमाएं, आज नेत्र पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 130 पंडालों में पहुंचीं देवी प्रतिमाएं, आज नेत्र पूजन
विज्ञापन
शहर के दुर्गानगर पंडाल में स्थापित देवी मां की प्रतिमा।
- फोटो : शहर के दुर्गानगर पंडाल में स्थापित देवी मां की प्रतिमा।
सुल्तानपुर। शहर में इस बार शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना होने लगी। रविवार देर शाम सभी 130 पंडालों में गाजे-बाजे के साथ देवी प्रतिमाएं पहुंच गईं। सोमवार शाम सप्तमी पर माता रानी का नेत्र पूजन किया जाएगा। इसी के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी।
केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति से जुड़े अनिल द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन पांच पंडालों में मां की प्रतिमा की स्थापना हुई। प्रतिदिन सुबह-शाम की आरती और दोपहर में भोग प्रसाद देवी मां को अर्पित किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया सभी देवी प्रतिमाएं मूर्तिकारों के यहां से पंडालों में लाई जा रही हैं। सोमवार को सप्तमी पर नेत्र प्रतिष्ठा के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। उपाध्यक्ष राजदेव शुक्ल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आयोजकों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विविध आयोजन होने जा रहे हैं। प्रदेश और देश के कलाकार यहां जागरण के कार्यक्रम को प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा थीम वाली झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
स्वयंसेवकों को किया गया सतर्क
केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने बताया कि वे जिले भर में आयोजन समितियों और उनके पदाधिकारियों से संपर्क में हैं। पूजा पंडाल के स्वयं सेवकों को सतर्क किया गया है। भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग किए जाने की संभावना है।