{"_id":"68e55c4827c277ff2b060696","slug":"goddess-idols-mounted-on-chariots-for-immersion-devotees-emotional-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-142283-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विसर्जन के लिए रथ पर सवार हुईं देवी प्रतिमाएं, श्रद्धालु भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विसर्जन के लिए रथ पर सवार हुईं देवी प्रतिमाएं, श्रद्धालु भावुक
विज्ञापन
शहर के ओमनगर स्थित पंडाल में देवी प्रतिमा का दर्शन करते सीडीओ।
सुल्तानपुर। शहर में चल रहे ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव का सोमवार की रात समापन हो गया। मंगलवार को सुबह से शाम तक देवी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए रथ पर सवार किया गया। परंपरा निभाते हुए देर रात डीएम-एसपी ने बड़ी दुर्गा माता का विधिवत पूजन कर विसर्जन शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विसर्जन स्थल सीताकुंड धाम पर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। माता की विदाई पर भक्तों की आंखें नम हो गईं।
शहर के ठठेरी बाजार में मंगलवार की रात जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विपिन कुमार द्विवेदी, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, राजदेव शुक्ल आदि पदाधिकारियों ने बड़ी दुर्गा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। मुख्य यजमान मोनू गुप्ता ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने मां दुर्गा के रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद चौक घंटाघर के पास बड़े हनुमानजी की आरती उतारी गई। शनि देव मंदिर के पुजारी मंगलदास ने अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के पदाधिकारी संजय तिवारी, राजकुमार सोनी, आशीष पांडेय, राजीव अग्रहरि आदि ने चौक में मां के रथ की नंबरिंग करवाई। करीब 140 देवी प्रतिमाएं शहर के पंचरास्ता, रुद्र नगर, कुड़वार नाका, चौक, गल्ला मंडी होते हुए सीताकुंड घाट पहुंचेंगी। यहां देवी प्रतिमाओं को आदि गंगा गोमती के किनारे बने बड़े गड्ढे में विसर्जित कराया जाएगा। विसर्जन शोभायात्रा में चार चांद लगाने के लिए प्रदेश भर से डीजे व झांकी कलाकार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
पार्वती माता पूजा समिति का विसर्जन होगा आकर्षण का केंद्र
पार्वती माता पूजा समिति के 50 वें वर्ष में विभिन्न स्वरूपों के साथ चार धाम की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। विसर्जन शोभायात्रा में कन्नौज से आया बैंड और लोक नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिले भर से आने वाले दर्शनार्थी बुधवार को पार्वती माता पूजा समिति में होने वाले कार्यक्रमों को देख सकेंगे। वहीं, विसर्जन घाट पर लाखों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।