{"_id":"65ecada6faa6a1f7990a5aa4","slug":"goddess-idol-trident-and-bell-stolen-from-religious-place-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-110894-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धार्मिक स्थल से देवी प्रतिमा, त्रिशूल व घंटा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धार्मिक स्थल से देवी प्रतिमा, त्रिशूल व घंटा चोरी
विज्ञापन
मोतिगरपुर(सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के बेलवारी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए करीब 50 किग्रा के पीतल के घंटे, मां काली की एक पत्थर की प्रतिमा व करीब चार इंच ऊंचाई की सोने की मूर्ति और दो त्रिशूल पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को वारदात की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को प्रकरण के बारे में बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलवारी गांव में प्राचीन मां काली का धार्मिक स्थल मौजूद है। यह स्थान पूरे गांव की आस्था का केंद्र है। शुक्रवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह गांव की महिलाएं जब जल चढ़ाने पहुंचीं तो देवी की दोनों मूर्तियां, त्रिशूल और घंटे गायब देखकर अवाक रह गईं। चोरी की वारदात का पता चलने पर धीरे-धीरे गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान रमाशंकर सिंह के साथ अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर ज्ञानचंद शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बाजार गए ग्राम प्रधान का मोबाइल चोरी
मोतिगरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पांडेबाबा बाजार में मोबाइल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे के करीब पांडेबाबा बाजार में खरीदारी कर रहे बागसराय ग्राम प्रधान प्रेम नारायण माली का मोबाइल चोरों ने उड़ा दिया। ग्राम प्रधान ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत मोतिगरपुर पुलिस से की है। (संवाद)