फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl's throat slit due to family feud, accused arrested

Sultanpur News: पारिवारिक रंजिश में युवती का गला रेता, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girl's throat slit due to family feud, accused arrested
चांदा (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र चांदा के राजपुर गांव में रंजिश को लेकर शनिवार दोपहर खेत में घास काटने गई युवती पर नशे में धुत युवक ने चाकू से हमला कर दिया। युवक ने उसका गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। गला कटने से गंभीर रूप से घायल युवती को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


चांदा कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी जितेंद्र निषाद व उसके पड़ोसी दयाराम निषाद के बीच रंजिश चल रही है। शनिवार दोपहर जितेंद्र की पुत्री रानी निषाद (18) खेत में घास काटने गई थी। इसी बीच पड़ोसी दयाराम का पुत्र छोटू निषाद नशे की हालत में उसके पास पहुंचा। रानी कुछ समझ पाती, तब तक छोटू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से रानी का गला काट दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाओं ने रानी को किसी तरह बचाया।
विज्ञापन


उधर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। वहां अधिक रक्तस्राव के चलते चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। नशे की हालत में आरोपी छोटू निषाद को पकड़ लिया गया है। पीड़िता के पिता जितेंद्र निषाद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed