फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   girl has accused her lover of misdeeds on pretext of marriage and forcing her to undergo abortion In Sultanpur

UP News: युवती को नौकरी का झांसा देकर बढ़ाई नजदीकियां, लूटी आबरू... कराया गर्भपात, एक लाख भी ठगे; अब मुकर रहा

Fri, 27 Dec 2024 08:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 08:51 PM IST
सार

आरोपी ने युवती को नौकरी का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद उसकी आबरू लूटी। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। एक लाख भी ठगे। अब धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
girl has accused her lover of misdeeds on pretext of marriage and forcing her to undergo abortion In Sultanpur
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उससे व्यापार करने के लिए एक लाख रुपये भी लिए और वापस नहीं कर रहा है। युवती ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रोजगार के सिलसिले में कोतवाली नगर के एक मोहल्ले में रहती है। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2024 में उनकी मुलाकात कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अहिमाने बाजार निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ी। 
विज्ञापन


इसके बाद अप्रैल में आरोपी युवक उनके कमरे पर आया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। आरोपी प्रेमी ने उसे बरगलाकर व्यापार करने के लिए एक लाख रुपये भी ले लिए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। प्रेमी को जब यह पता चला तो उसने जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक आरोपी 19 नवंबर को उसके कमरे पर आया। पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी। कहा मैंने तुम्हारा वीडियो बना रखा है। कही शिकायत किया तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। 


पीड़िता ने कोतवाली नगर में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर वह शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed