फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl dies in road accident, case registered against truck driver

Sultanpur News: सड़क हादसे में घायल युवती की मौत, ट्रक चालक पर केस दर्ज

Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Girl dies in road accident, case registered against truck driver
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर दुर्गा खालिसपुर के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवती की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिछले बुधवार को दुर्गा खालिसपुर के पास दिल्ली से बिहार जा रहा ट्रक खड़ी कार से टकरा गया था। दुर्घटना में कार सवार हरिओम कुमार (25) निवासी शंकरपुर टेपारी, मुजफ्फरपुर, बिहार व संजू कुमारी (22) निवासी मासाहारनिशा, पुरंदहा, सीतामढ़ी, बिहार घायल हो गए थे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अंबेडकर नगर रेफर किया गया था। वहां से युवती को मेडिकल काॅलेज लखनऊ भेज दिया गया था।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को अखंडनगर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। साथी हरिओम कुमार ने बृहस्पतिवार शाम दोस्तपुर थाने में ट्रक चालक महावीर कुमार निवासी दाउदपुर, शाहपुर, पटना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed