{"_id":"5f4936c28ebc3e3d11673a37","slug":"gic-will-have-control-room-to-monitor-virtual-class-sultanpur-news-lko537336422","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल क्लास की निगरानी के लिए जीआईसी में बनेगा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल क्लास की निगरानी के लिए जीआईसी में बनेगा कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोविड-19 संक्रमण की वजह से विद्यालयों में पठन-पाठन बंद है। बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दिलाने के लिए दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर शैक्षिक वीडियो सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित किए जा रहे हैं। इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो, इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। अब राजकीय इंटर कॉलेज में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जहां से ऑनलाइन/वर्चुअल क्लास पर नजर रखी जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक एसके तिवारी ने आनलाइन/वर्चुअल क्लास की निगरानी का निर्णय लिया है। इसके लिए ब्लॉकवार नोडल अफसर नामित हुए हैं। साथ ही इसकी निगरानी के लिए जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह के नियंत्रण में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।
ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने ब्लॉक से संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थियों की ऑनलाइन व ऑफलाइन पठन-पाठन की व्यवस्था की समीक्षात्मक रिपोर्ट जनपदीय नोडल अधिकारी जीआईसी महाराजगंज के प्रधानाचार्य अंशुमान को उपलब्ध कराएं। साथ ही शासन से कक्षावार, विषयवार निर्धारित समय-सारिणी का भी अपने स्तर से प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन
पठन-पाठन के लिए सोमवार से शुक्रवार तक दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर समय सारिणी के मुताबिक वीडियो तो प्रसारित होंगे ही। इसके साथ ही शनिवार को महत्वपूर्ण विषय से संबंधित वीडियो का पुनर्प्रसारण किया जाएगा ताकि बच्चे उसका अधिक से अधिक लाभ ले पाएं।
डीआईओएस एसके तिवारी ने बताया कि जिन बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं है अथवा उनके यहां नेटवर्क की समस्या है, उनके लिए हर विद्यालय पर एक ड्रॉप बॉक्स की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। बच्चे अपने उत्तर ड्रॉप बॉक्स में डाल सकते हैं।