फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   GGIC and Shri Vishwanath Inter College Top Kala Utsav

Sultanpur News: कला उत्सव में जीजीआईसी और श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज अव्वल

Sun, 13 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 13 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
GGIC and Shri Vishwanath Inter College Top Kala Utsav
सभागार में आयोजित कला उत्सव कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों के साथ शिक्षिकाएं। स्रोत- ​शिक्षा
सुल्तानपुर। पीएमश्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में शुक्रवार शाम आयोजित कला उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जीजीआईसी और श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के विद्यार्थी विभिन्न विधाओं में अव्वल रहे, जिन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन में जीजीआईसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के विद्यार्थी अव्वल रहे। संगीत वादन (स्वर वाद्य) में रामराजी बालिका इंटर कॉलेज प्रथम रहा। संगीत वादन (समूह) और अवनद्ध वाद्य (एकल) में भी श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान ने बाजी मारी। लोक नृत्य (समूह) और कहानी वाचन में पीएमश्री केश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नाटक (समूह) में राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर ने सफलता हासिल की। कला उत्सव में शास्त्रीय नृत्य (एकल) में रामराजी बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दृश्य कला (त्रिआयामी एकल) में राजकीय हाईस्कूल ऊंचगांव के विद्यार्थी अव्वल रहे। स्थानीय खेल-खिलौने एवं खेल (समूह) में पीएमश्री केश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने जीत हासिल की। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटा शंकर यादव और कला उत्सव की जिला नोडल अधिकारी बबिता जैन समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed