{"_id":"5e74fceb8ebc3e76d4526f39","slug":"general-date-for-corona-in-courts-for-the-third-consecutive-day-sultanpur-news-lko5145754107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरे दिन अदालतों में कोरोना वायरस को लेकर लगाई गई जनरल डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरे दिन अदालतों में कोरोना वायरस को लेकर लगाई गई जनरल डेट
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी कोरोना वायरस को लेकर सुनवाई के लिए नियत किए गए मुकदमों में सामान्य तिथि (जनरल डेट) लगाई गई। जनरल डेट लग जाने से दोपहर बाद ही कोर्ट परिसर में भीड़भाड़ कम हो गई।
जनरल डेट लगाए जाने की जानकारी पाकर कम संख्या में वादकारी कोर्ट पहुंचे। जेल में निरुद्घ बंदियों को रिमांड पेशी पर अदालत नहीं लाए जाने से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रिमांड कराया गया। बंदियों के नहीं आने से दीवानी न्यायालय का लॉकअप सूना पड़ा रहा। जिला जज तनवीर अहमद ने वादकारियों से कोर्ट नहीं आने की अपील की है।
शुक्रवार को जिला जज समेत दीवानी न्यायालय की विभिन्न अदालतों में सुनवाई के लिए नियत किए फौजदारी व सिविल के मुकदमों में सामान्य तिथि (जनरल डेट) नियत कर दी गई। जनरल डेट लगा दिए जाने से दोपहर तक वादकारी कोर्ट परिसर से चले गए, जबकि काफी संख्या में वादकारी जनरल डेट लगाए जाने की जानकारी पाकर आए ही नहीं।
विज्ञापन
इससे दोपहर बाद तक कोर्ट परिसर से भीड़ कम हो गई। कोरोना वायरस के कारण बंदियों को जेल से पेशी पर कोर्ट नहीं लाया गया। इससे लॉकअप सूना पड़ा रहा। बंदियों का वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रिमांड कराया गया। जिला जज तनवीर अहमद ने वादकारियों से शनिवार को कोर्ट नहीं आने की अपील की है।
जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि दुबे के खिलाफ दो मामले सुनवाई के लिए नियत किए गए थे। वहीं, पूर्व विधायक पवन पांडेय के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हत्या के केस की सुनवाई होनी थी। स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत ने इन सभी मामलों में चार अप्रैल की जनरल डेट नियत करा दी है।