{"_id":"6af75b58cdb04f848b054ab4","slug":"provided-information-regarding-the-revised-review-schedule-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-169273-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
Sat, 14 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संशोधित विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी शुक्रवार को उपजिला निर्वाचन अधिकारी रत्नप्रिया ने कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दी। बताया कि 17 नवंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन से 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। 28 दिसंबर तक दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। बैठक में भाजपा के विनोद कुमार पांडेय, कांग्रेस के मो. कमर खान, समाजवादी पार्टी के सलाहुद्दीन अहमद, बहुजन समाज पार्टी के एहसान अली सहित अन्य पार्टियों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण में सहयोग की अपेक्षा की। संवाद