Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Businesses are collapsing under the shadow of online companies; employment is also at risk

Sultanpur News: ऑनलाइन कंपनियों की चमक में दम तोड़ रहा कारोबार, रोजगार पर भी संकट

Sat, 14 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Businesses are collapsing under the shadow of online companies; employment is also at risk
अमर उजाला के संवाद न्यूज एजेंसी कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में चर्चा करते व्यापारी। सं
सुल्तानपुर। ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती प्रवृत्ति स्थानीय बाजार और छोटे व्यापारियों के कारोबार पर भारी पड़ रही है। बड़ी कंपनियों के सस्ते सामान, आकर्षक छूट और व्यापक वैरायटी के सामने स्थानीय दुकानदार प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे हैं। कारोबार में गिरावट, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी कार्यालय में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने विचार रखे और चिंता जताई।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ी ऑनलाइन कंपनियों के आकर्षक ऑफर और कम कीमतों के कारण स्थानीय दुकानों का कारोबार लगातार सिमट रहा है। बिक्री घटने से दुकानदार कर्मचारियों की संख्या कम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

व्यापारी नितिज गुप्ता ने कहा कि स्थानीय दुकानदार अधिकांश सामान बाहर से मंगाकर बेचते हैं। उनका कारोबार चलने से खरीदारी की क्षमता बनी रहती है। ग्राहक स्थानीय दुकानों से सामान खरीदते हैं तो पैसा बाजार में ही घूमता रहता है लेकिन ऑनलाइन खरीदारी से पूंजी स्थानीय बाजार से बाहर चली जाती है। व्यापारी जुबेर अहमद और एजाज अहमद ने कहा कि बड़ी पूंजी और भारी छूट के कारण स्थानीय कारोबारी मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, राहुल गुप्ता ने बताया कि कुछ ऑनलाइन कंपनियां बड़े निर्माताओं से कम टिकाऊ और हल्की गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार कराकर सस्ते दाम पर बेचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को मानक और गुणवत्ता को लेकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने विदेशी डाटा कंपनियों और विदेशों में स्थित उनके केंद्रीय कार्यालयों के कारण जवाबदेही तथा नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठाए। अनिल यादव ने कहा कि समय रहते इस व्यवस्था पर संतुलन नहीं बनाया गया तो स्थानीय कारोबार और रोजगार की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विजय प्रताप सिंह ने कहा कि ऑनलाइन सामान की पैकिंग में 15 से 20 माइक्रोन की पन्नी, चिपकाने वाले कागज और अन्य पर्यावरण के प्रतिकूल सामग्री का इस्तेमाल होता है, जो कचरे के रूप में प्रदूषण बढ़ाती है। इसके अलावा व्यापारी दीपक जायसवाल, रामतीरथ सोनी, राजीव सिंह और आनंद सिंह ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed