फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gave information about fertilizer management to farmers

Sultanpur News: किसानों को उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी

Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gave information about fertilizer management to farmers
सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किसानों को रबी की बोआई के साथ ही उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को पोर्टल के प्रति जागरूक भी किया गया। क्लस्टर प्रदर्शन के लिए बीज वितरित किए गए।
विज्ञापन



कूरेभार के सैदखानपुर व मझौवा में रविवार को आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों को फसल अवशेष प्रबंधन, दलहनी व तिलहनी फसलों की बोआई की तकनीक, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, प्राकृतिक खेती व पशुपालन की जानकारी दी।
विज्ञापन



किसान सारथी पोर्टल के बारे में जागरूक कर कृषकों को क्लस्टर प्रदर्शन के लिए सरसों का बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम सहायक अतुल सिंह ने बताया कि किसान सारथी पोर्टल में नाम, मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। नंबर डालने के बाद सरकार से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियां मिलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में खेती की लागत बढ़ती जा रही है। कम लागत में अधिक मुनाफा के लिए वैज्ञानिक विधि से खेती करना जरूरी है। रबी की बोआई के समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।



डॉ. दिवाकर वर्मा ने किसानों एवं पशुपालकों को लंपी रोग की जानकारी दी। कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने किसानों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर समर बहादुर सिंह, बीडी सिंह, हेमंत सिंह, रामसुंदर पाठक, कल्लू पांडेय, अभय सिंह, संतोष यादव, संजय सिंह, अरविंद यादव, राजकुमार तिवारी, महादेव पांडेय व अजय पाठक समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed