{"_id":"68472926bcdf9d2f4204850b","slug":"gas-in-cylinders-low-in-check-action-will-be-taken-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-134731-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जांच में कम मिली ई सिलिंडरों में गैस, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जांच में कम मिली ई सिलिंडरों में गैस, होगी कार्रवाई
Tue, 10 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उपभोक्ताओं की ओर से जिले के गैस एजेंसियों से मिलने वाले एलपीजी सिलिंडर में लंबे समय से घटतौली की शिकायत की जाती रही है। जिला बाट-माप अधिकारी सुलभ दीक्षित की टीम ने पिछले बृहस्पतिवार से जांच अभियान चलाया तो घटतौली की शिकायत सही साबित हुई।
सैफुल्लागंज में नेशनल टाॅकीज रोड स्थित गैस सर्विस के डिलिवरी वाहन पर रखे सिलिंडर की जांच की गई। चार घरेलू गैस सिलिंडरों में 2.3 किग्रा, 2 किग्रा, 1.9 किग्रा, व 1.6 किलोग्राम की घटतौली पाई गई। सभी सिलिंडरों को जब्त करते हुए विधिक कार्रवाई की गई।
सैफुल्लागंज बाजार में नार्मल चौराहा स्थित गैस एजेंसी के डिलिवरी वाहन पर वितरण के लिए रखे गैस सिलिंडरों के वजन की जांच की गई। एक घरेलू गैस सिलिंडर में 1.3 किलोग्राम की घटतौली पाई गई।
विज्ञापन
जांच अभियान जारी रहेगा
जिला बाट-माप अधिकारी सुलभ दीक्षित ने बताया कि एक गैस सर्विस के घटतौली के विभिन्न मामलों में अभी तक 85 हजार रुपये राजकोष में जमा कराया गया है। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। घटतौली पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।