फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Garbage dumping near Paryavaran Park

पर्यावरण पार्क के पास डंप हो रहा शहर का कचरा

Thu, 22 Jun 2017 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 22 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Garbage dumping near Paryavaran Park
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

शहर का पर्यावरण पार्क अब लोगों को लिए मनोरंजन और सैर का ठिकाना नहीं रहा। देर-सवेर इसे शहर के सर्वाधिक प्रदूषित स्थानों में शुमार किया जाने लगे तो बड़ी बात नहीं होगी। हालत यह है कि पर्यावरण पार्क के बगल स्थित खाली स्थान को कूड़ा डंपिंग स्थल बना दिया है। कूड़े-कचरे की दुर्गंध से लोग वहां टहलने से परहेज कर रहे हैं। ठीक बगल स्थित गोमती नदी भी प्रदूषित हो रही है। आसपास के इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित जल उगल रहे हैं। बारिश में जल प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो जाएगी। इससे मानव जीवन के साथ ही गोमती नदी के जलीय जीवों पर भी खतरा मंडरा रहा है।  

विज्ञापन


                                              
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 25 वार्ड हैं। शहरी क्षेत्र की आबादी करीब दो लाख है। नगर पालिका की ओर से शहर से निकलने वाले कचरे के निस्तारण के लिए पयागीपुर के पास स्थित अलहदादपुर के निकट कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तय किया गया है। बावजूद इसके शहर से निकलने वाला शहर के पर्यावरण पार्क के पास फेंका जा रहा है। इससे पर्यावरण पार्क आने वाले लोगों को कचरे की दुर्गंध से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुलेआम फेंका गया कई टन कचरा यहीं से गोमती नदी में जा रहा है। इस वजह से गोमती नदी में भी प्रदूषण बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती नदी में प्रदूषण बढने की वजह से जलीय जंतुओं के जीवन पर खतरा बना हुआ है। पर्यावरण पार्क के आस-पास रहने वालों ने बताया कि नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी से पर्यावरण पार्क के पास कचरा फेंक दिया जाता है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका बनी रहती है। पर्यावरण पार्क में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप के साथ ही आसपास के इलाकों की जलापूर्ति इस ग्राउंड वाटर लेवल से प्रभावित हो रही है। कभी-कभी कूड़े में आग लगा देने से धुएं से पर्यावरण पार्क में खड़ा होना मुश्किल हो जाता है।                                     
                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed