{"_id":"64eb91905f15e7e022075469","slug":"garbage-disposal-unit-will-be-built-in-322-villages-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-2122-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 322 गांवों में बनेगी कचरा निस्तारण इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 322 गांवों में बनेगी कचरा निस्तारण इकाई
Sun, 27 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के तहत जिले के 322 गांवों में कचरा निस्तारण इकाई की स्थापना होगी। दूसरे चरण में इकाई की स्थापना के लिए शासन ने गांवों को धनराशि आवंटित कर दी है। रकम कम पड़ने पर ग्राम पंचायतें राज्य वित्त की धनराशि का उपयोग कर सकेंगी।
ग्राम पंचायतों को स्वच्छ व कचरामुक्त बनाने पर शासन ने पूरा जोर दिया है। गांवों में कचरा निस्तारण इकाई की स्थापना के लिए जिले से प्रस्ताव मांगा था। पंचायतराज विभाग ने जुलाई में 360 गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
जिला समन्वयक अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रस्ताव पर शासन ने 322 गांवों को स्वच्छ भारत मिशन फेज-टू के तहत धनराशि का आवंटन कर दिया है। शासन की ओर से ग्राम पंचायतों को सीधे धनराशि दी गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दूसरे चरण में गांवों को आबादी के हिसाब से धनराशि आवंटित की गई है। इसमें न्यूनतम करीब पांच लाख रुपये से लेकर अधिकतम नौ लाख रुपये तक का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन
गांवों को धनराशि मिलने के बाद पंचायतराज विभाग ने संबंधित प्रधानों व पंचायत सचिवों को इकाई का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। कचरा निस्तारण इकाई की स्थापना में आवंटित धनराशि कम पड़ने पर राज्य वित्त से जरूरी कार्य के लिए रकम खर्च की जा सकेगी।
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में धनराशि आवंटित हुई है, उन गांवों में इकाई की स्थापना का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। अन्य गांवों में प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं।