{"_id":"67c750c46c995ff2830c52d1","slug":"gangsters-and-nsa-will-be-charged-against-those-spreading-anarchy-ig-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-128259-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता फैलाने वालों पर लगेगा गैंगस्टर और रासुका : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता फैलाने वालों पर लगेगा गैंगस्टर और रासुका : आईजी
Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने मंगलवार को डीएम कुमार हर्ष और एसपी कुंवर अनुपम सिंह के साथ पुलिस लाइंस स्थित सभागार में आगामी त्योहार,अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने अराजकता फैलाने वालों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
आईजी ने विगत वर्षों की गंभीर घटनाओं व जनपद में प्रचलित अभियान ऑपरेशन क्लीन, ऑपरेशन कनविक्शन व त्रिनेत्र एप पर फीडिंग की थानावार समीक्षा की। अपराध स्थिति, विवेचना निस्तारण, गैंगस्टर, लंबित आरोप पत्र, फुट पेट्रोलिंग, जन शिकायत, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आदि बिंदुओं पर थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। एसपी अनुपम सिंह ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी व गोवध के अपराधियों का सत्यापन और निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
होली, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल कराया जाएगा। इसके लिए कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वाले अराजकतत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन पर रासुका और गैंगस्टर लगाया जाएगा। अपराध समीक्षा बैठक में एडीएम, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।