फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gangster action against gang rape accused, three arrestedGangster action against gang rape accused, three arrested

Sultanpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against gang rape accused, three arrestedGangster action against gang rape accused, three arrested
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें से तीन आरोपी जमानत पर थे, जिन्हें मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। चौथा आरोपी पहले से ही सामूहिक दुष्कर्म के इसी मामले में जेल में है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक महिला ने 12 जुलाई को चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक पिछली 17 जून की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान लालजी जायसवाल व गुलाबचंद्र मौर्य उनके घर पर आए थे। दोनों उन्हें जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए थे। वहां पहले से रमन वर्मा और अनूप प्रजापति मौजूद थे। चारों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस ने इन्हीं चारों पर ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई की। मंगलवार को अपराध निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ रमन वर्मा निवासी डीहढग्गूपुर, गुलाब चंद्र मौर्य, आदित्य उर्फ अनूप प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। चौथा आरोपी लालजी जायसवाल सामूहिक दुष्कर्म के केस में पहले से जेल में है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed