फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   funeral procession of father and son was taken out together In Sultanpur younger son had shot him dead

Sultanpur News: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी... रो पड़ा पूरा गांव, छोटे बेटे ने गोली मारकर की थी हत्या

Mon, 14 Apr 2025 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 08:17 PM IST
सार

सुल्तानपुर में छोटे बेटे ने पिता और बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार को एक साथ पिता-पुत्र की अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। हाईवे की कीमती जमीन को लेकर भाइयों में रार बढ़ी थी। 

विज्ञापन
funeral procession of father and son was taken out together In Sultanpur younger son had shot him dead
शव उठाते समय एकत्र लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार रात जमीन के विवाद में युवक ने पिता एवं बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र का शव घर पहुंचा तो गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक साथ दो अर्थियां उठीं तो गांव के लोग रो पड़े। गांव के बाग में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन


घटना कूरेभार क्षेत्र के जूड़ापट्टी सहरी गांव की है। भूमि विवाद में जूड़ापट्टी सहरी निवासी अजय यादव ने रविवार रात पिता काशीराम व बड़े भाई प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को शाम 4:38 बजे काशीराम व पुत्र सत्य प्रकाश का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोग शवों को देखकर चीख-चीखकर रोने लगे। ऐसे समय में घर पर जूड़ापट्टी सहरी ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाग में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया

हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि जो हुआ वह बहुत गलत हुआ। अजय को ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक साथ जब दोनों की अर्थियां उठीं तो गांव वाले भी रो पड़े। बच्चे, बुजुर्ग व नौजवान सभी की आंखें भी नम हो गईं। गांव के बाग में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पिता काशीराम को उनके छोटे पुत्र सत्येंद्र व सत्य प्रकाश को उनके बड़े पुत्र रितेश ने मुखाग्नि दी। 

घरवालों ने पुलिस अधिकारियों से हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग की। गांव पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने बताया कि घरवालों की मांग पर सीओ ने विवेचना में अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने का आश्वासन दिया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

भगवान! मुझे मेरे पापा चाहिए...

सत्य प्रकाश की पुत्री सृष्टि यादव पिता व दादा की मौत से सदमे में है। घटना से आहत सृष्टि ने सोमवार को घर के पूजा घर में रखी देवी-देवताओं की फोटो लाकर सड़क पर फेंक दी। कहा कि मैंने आपका क्या बिगाड़ा था, दिन-रात मैं आपकी सेवा करती थी। मेरे दादू व मेरे पापा को मुझसे क्यों छीन लिया। मेरी क्या गलती थी। मुझे मेरे पापा चाहिए।

हाईवे की कीमती जमीन को लेकर बढ़ी थी भाइयों में रार

सत्य प्रकाश 2016 में जूड़ापट्टी के प्रधान चुने गए थे। उन्होंने कम समय में ही क्षेत्र में व्यवहार बना लिया। नतीजा ये रहा कि इसके बाद हुए चुनाव में उनकी सीट एससी हो गई तो उन्होंने अपने व्यवहार की बदौलत रामजी को चुनाव जितवा दिया। कम समय में सत्य प्रकाश की बढ़ती राजनीतिक प्रतिष्ठा भी उनकी हत्या का कारण बनी। 

बड़े भाई की सफलता बर्दाश्त नहीं कर सका

हत्यारोपी भाई अजय यादव सोनीपत में रहकर बेकरी का काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह गांव लौटा और वापस नहीं गया। इस बीच बड़े भाई सत्य प्रकाश ने हाईवे पर 100 वर्गफीट जमीन पत्नी सुमित्रा देवी के नाम खरीदी। इसकी कीमत 15 से 20 लाख के करीब है। इस पर उन्होंने फास्ट फूड रेस्टोरेंट खुलवाया। रेस्टोरेंट का काम भी चल पड़ा। बताया जा रहा है कि उसी भूमि के पीछे की भूमि अजय लेना चाहता था, जिस पर सत्य प्रकाश तैयार नहीं थे। व्यापार में बड़े भाई की सफलता को अजय बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने हत्या करने का इरादा बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed