{"_id":"5f57bc2d8ebc3e43a36812c1","slug":"fraud-sultanpur-news-lko5391699124","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय मिलीभगत से हो रही घटिया डेस्क-बेंच की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय मिलीभगत से हो रही घटिया डेस्क-बेंच की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्दीराय ( सुल्तानपुर)। शासन से मिली फर्नीचर की धनराशि से घटिया सामग्री आपूर्ति करवाने के खेल में कुछ हेडमास्टरों से लेकर विभागीय अधिकारी तक शामिल हैं। न्याय पंचायत मुख्यालय के विद्यालयों में प्रति विद्यालय 80 हजार रुपये के हिसाब से धनराशि भेजी गई थी लेकिन पैसों की बंदरबांट की वजह से घटिया क्वालिटी के फर्नीचर मंगा लिए गए हैं।
शिक्षा क्षेत्र बल्दीराय की नौ न्याय पंचायत इसौली, बीही निदूरा, नरसड़ा, हेमनापुर, हलियापुर, डीह, पारागनापुर, तिरहुत, हंसुई मुकुंदपुर में बेंच आपूर्ति में बड़ी गड़बड़ी की गई है। एक तरफ मानक से कम गेज की लोहे के एंगल युक्त बेंच की आपूर्ति की गई है तो उसमें लगी प्लाई की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस खेल में कुछ विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत है।
नहीं किया फर्म चिह्नित
डेस्क-बेंच आपूर्ति के लिए किसी भी फर्म को मेरे द्वारा चिह्नित नहीं किया गया है। डेस्क-बेंच खरीदने के लिए पैसा एसएमसी खातों में भेजा गया है। प्रधानाध्यापकों को नियमानुसार खरीदारी करने का निर्देश दिया गया था। घटिया फर्नीचर मंगाने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- संतोष कुमार सक्सेना, बीएसए