{"_id":"5f57bc2b8ebc3e54d8154269","slug":"fraud-sultanpur-news-lko539169429","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्ड के खाते से निकल गए एक लाख 19 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्ड के खाते से निकल गए एक लाख 19 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। साइबर क्राइम के जरिए जालसाजों ने एटीएम बूथ के एक सुरक्षा गार्ड के खाते से एक लाख 19 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी संत प्रसाद वर्मा हरियाणा में एटीएम बूथ के सुरक्षा कर्मी हैं। उनका भारतीय स्टेट बैंक की दो शाखाओं में खाता है। पिछले बुधवार को वे हरियाणा से घर वापस आए थे। दो दिन बाद ही शुक्रवार को उनके दोनों खाते से क्रमश: 79 हजार व 40 हजार रुपये निकल गए। रकम निकलने की जानकारी उनके मोबाइल पर आई, लेकिन वह उसे नहीं देख सके।
सोमवार को मोबाइल पर आए संदेश दिखे तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित सुरक्षा कर्मी संत प्रसाद ने बताया कि उनके मोबाइल पर जानकारी करने के उद्देश्य से किसी की कॉल भी नहीं आई। इसके बावजूद उनके बैंक खाते से रकम निकल गई। संत प्रसाद ने स्थानीय बैंक शाखा में रकम निकासी पर रोक लगाने के बाद कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।