{"_id":"6aac35a2d9e71cc8280e5fc7","slug":"fraud-rupee-slp-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-165209-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फोनपे से 95 हजार रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फोनपे से 95 हजार रुपये की साइबर ठगी
Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव निवासी युवक के फोनपे खाते से साइबर ठगों ने 95 हजार रुपये निकाल लिए। युवक को ठगी की जानकारी करीब छह घंटे बाद हुई। उसने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। गांव निवासी राहुल मिश्रा के मुताबिक, 13 सितंबर को दोपहर करीब 1:26 बजे उनके फोनपे खाते से 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई। उनका बैंक खाता लंभुआ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में है।
राहुल को उसी दिन रात 7:30 बजे फोनपे से रुपये निकलने की जानकारी हुई। उन्होंने 1930 पर कॉल कर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने 14 सितंबर को साइबर थाने में तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।