फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fraud in the name of land sale, case registered against five

Sultanpur News: भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of land sale, case registered against five
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दसमड़ा (दमोदरा) गांव निवासी नीरज पाठक के मुताबिक, वह भूमि खरीदने वाले थे। नीरज के मित्र अवधेश पांडेय निवासी इमिलिया, हैदरगंज, जिला अयोध्या ने उनकी बात लालजी उपाध्याय निवासी मझवा भीटी, अंबेडकरनगर से करवाई।
विज्ञापन

आरोप है कि लालजी ने बताया कि मौजूदा समय में मुंबई में रहते हैं। उनकी एक भूमि तारापुर रजौली जनपद अयोध्या में है। उन्होंने भूमि देखा, भूमि का सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ। कुल 10.53 लाख रुपये नीरज ने आरोपी को दिए। पता चला कि लाल जी के नाम पर तारापुर रजौली में कोई भूमि नहीं है। अब पैसा मांगने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बृृहस्पतिवार को पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed