{"_id":"5f4540ce8ebc3e3cb6541546","slug":"fraud-in-kurwar-area-sultanpur-news-lko536821871","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुड़वार में मृतकों के नाम पर भी लिया जा रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुड़वार में मृतकों के नाम पर भी लिया जा रहा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर) क्षेत्र के तीन गांवों में गरीबों को मिलने वाले राशन का लाभ मृतक हो चुके लोग भी उठा रहे हैं। तीन गांवों के छह मृतकों के नाम पर अभी भी राशन लिया जा रहा है। पेंशन धारक व सरकारी कर्मचारी का नाम राशनकार्ड में जोड़कर अनियमितता की गई है। पात्र गृहस्थी योजना के तहत कई सुविधा संपन्न लोगों के नाम राशनकार्ड बना दिया गया है। जिम्मेदार विभाग मामले से अनजान बना हुआ है।
कुड़वार विकासखंड की 75 ग्राम पंचायतों में 77 उचित दर की दुकानें हैं। इन दुकानदारों को प्रत्येक माह अंत्योदय योजना के तहत प्रति कार्ड 35 किलोग्राम गेहूं व चावल दिया जाता है। पात्र गृहस्थी योजना के तहत पांच किलोग्राम गेहूं व चावल प्रति यूनिट की दर से वितरण के लिए विपणन केंद्र से उठान होता है। कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए मार्च से नवंबर तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पांच किलोग्राम गेहूं व चावल और एक किलोग्राम चना प्रति यूनिट मिल दिया जा रहा है।
स्थानीय विकास क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पक्का मकान वाले, चार पहिया वाहन स्वामी और सुविधा संपन्न लोग, सरकारी नौकरी करने वाले, पेंशनधारक और बड़े व्यापारी अंत्योदय योजना और पात्र गृहस्थी योजना का लाभ ले रहे हैं। अंत्योदय योजना और पात्र गृहस्थी योजना के तहत स्वर्गवासी के नाम राशन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के तीन गांवों में छह लोगों की मौत के बाद भी फर्जीवाड़ा करके उनके नाम पर राशन लिया जा रहा है। ग्राम पंचायत कुड़वार में पक्का मकान वाले, टेंट और अन्य बड़े-बड़े व्यापारी, वाहन स्वामियों के नाम अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड बने हैं। इसी प्रकार अन्य ग्राम पंचायतों में भी कई अपात्र लोग इन योजनाओं का राशन ले रहे हैं।
हटाया जाएगा अपात्रों का राशनकार्ड से नाम : पूर्ति निरीक्षक
पूर्ति निरीक्षक नन्हे सिंह ने बताया कि खाद्य आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में सभी ब्लॉकों पर अंत्योदय योजना के तहत अपात्रों की जांच करने का आदेश भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलते ही अपात्रों का नाम सूची से हटा कर पात्रों का चयन किया जाएगा।
जांच कराकर होगी कार्रवाई : डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने कुड़वार क्षेत्र में मृतक हो चुके लोगों के नाम पर राशन लेने और अपात्र लोगों का नाम राशन कार्ड में शामिल किए जाने के बारे में बताया कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राशनकार्ड के मुखिया और सदस्यों की भी जिम्मेदारी है कि वे परिवार के सदस्य के मृतक होने की जानकारी पूर्ति विभाग को दें।