{"_id":"6509de6423ef74795904bbda","slug":"four-thousand-beneficiaries-of-cm-residence-received-approval-letters-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-2956-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सीएम आवास के चार हजार लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सीएम आवास के चार हजार लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के विकास खंडों में कार्यक्रम के बीच मंगलवार को 4,009 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। देर शाम तक लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये भेज दिय गए। धनराशि मिलने से लाभार्थियों के आवास निर्माण की शुरुआत करने का रास्ता साफ हो गया।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। उनके निर्देश पर जिले के 14 विकास खंडों में सीएम आवास के स्वीकृति पत्र वितरण का आयोजन किया गया। मोतिगरपुर में ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रताप सिंह व बीडीओ निशा तिवारी की मौजूदगी में 263 पात्रों को स्वीकृति पत्र दिया गया। धनपतगंज में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह व पीडी केके पांडेय ने 116 लाभार्थियों को मंजूरी पत्र दिया।
जयसिंहपुर ब्लॉक के सभागार में 150 लाभार्थियों को एडीओ पंचायत सौरभ वर्मा, सेक्रेटरी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी ने स्वीकृति पत्र दिया। दोस्तपुर में 157 पात्रों को आवास का स्वीकृति पत्र ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रातेश सिंह व बीडीओ अरविंद सिंह ने दिया। लंभुआ में आयोजित कार्यक्रम के बीच ब्लॉक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह व प्रभारी बीडीओ सदानंद चौधरी ने 36 प्रमाण पत्र दिए। कादीपुर में 132 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
कूरेभार में बीडीओ श्रीकांत तिवारी ने एडीओ प्रकाश कुमार मिश्र की मौजूदगी में करीब 50 पात्रों को आवास के स्वीकृति पत्र दिए। इसके साथ बल्दीराय, कुड़वार, दूबेपुर, भदैंया, पीपीकमैचा, करौंदीकलां, अखंडनगर में आवास स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। स्वीकृति पत्र मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल गए। आयोजन में डिप्टी सीएम का लाइव कार्यक्रम भी दिखाया गया। देर शाम तक तकरीबन सभी के खाते में पहली किस्त पहुंच गई।