{"_id":"693c62ed0d59ca2b16091e14","slug":"four-players-selected-in-divisional-level-boxing-trials-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-146147-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मंडल स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मंडल स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल में चार खिलाड़ियों का चयन
Sat, 13 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
मंडल में चयनित बॉक्सिंग खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष व महिला बाॅक्सिंग का शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें पुरुष वर्ग के 60 से 65 किलो भार वर्ग में आलोक कुमार मौर्या, 65 से 70 किलो भार वर्ग में आशुतोष शर्मा, 70 से 75 किलो भार वर्ग में राहुल श्रीवास्तव का चयन हुआ है।
महिला वर्ग के 45 से 48 किलो भार वर्ग में पारुल सिंह का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल शनिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या के डाभासेमर स्टेडियम में होगा। वहां से चयनित पुरुष खिलाड़ी 16 से 19 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, सीनियर महिला संवर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 24 दिसंबर को लखनऊ में ही होगी। क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा।