{"_id":"679e6fbfa813420b02087f2c","slug":"four-passengers-injured-when-two-buses-collided-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-126577-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो बसों के टकराने से चार यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो बसों के टकराने से चार यात्री घायल
Sun, 02 Feb 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांदा क्षेत्र में एक ढाबा के पास शुक्रवार देर रात वाराणसी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं भरी बस सड़क के किनारे खड़ी दूसरी बस से टकरा गई। दुर्घटना में अयोध्या जा रही बस में सवार राजस्थान के चार यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में कलराज सिंह (40), गीता देवी (45), हिना (30) व त्रिलोकचंद (30) शामिल हैं।
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैंचा पहुंचाया। चांदा कोतवाली प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया। बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए भेजा गया। (संवाद)