फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four football players selected for the divisional competition

Sultanpur News: मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं चार फुटबॉल खिलाड़ी

Thu, 06 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four football players selected for the divisional competition
सुल्तानपुर। अमेठी में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। यह चयन बुधवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय ट्रायल के बाद हुआ, जिसमें 20 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन


स्टेडियम में हुए ट्रायल में प्रियांशी पाल, वैष्णवी, आराध्या राज व काव्या प्रजापति का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी अब मंडलीय ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। मंडलीय ट्रायल में सफल होने पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 10 से 17 अगस्त तक अमेठी में आयोजित की जाएगी। क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित चार खिलाड़ियों को अब मंडलीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed