फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four children fainted in school due to humidity and heat

Sultanpur News: उमस व गर्मी से विद्यालय में चार बच्चे हुए बेहोश

Sat, 26 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four children fainted in school due to humidity and heat
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। भीषण गर्मी और उमस से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पारसपट्टी (द्वितीय) के बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सुबह की प्रार्थना सभा से लेकर कक्षाएं संचालित होने तक एक घंटे में चार बच्चे एक-एक कर बेहोश हो गए। बच्चों की हालत बिगड़ते देखकर विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद अभिभावकों के साथ उन्हें घर भेज दिया। विद्यालय में बिजली भी बाधित थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 8.15 बजे प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा पांच की छात्रा मानवी राष्ट्रगान खत्म होते ही अचानक गश खाकर गिर पड़ी। शिक्षकों ने कक्षा में ले जाकर उसे प्राथमिक उपचार दिया। थोड़ी देर में छात्रा की स्थिति सामान्य हो गई। लगभग 10 बजे कक्षा पांच के छात्र चंचल, छात्रा जाह्नवी और कक्षा चार के छात्र सुभाष अचानक बेहोश हो गए। इस दौरान शिक्षकों और अन्य छात्रों ने बच्चों को हवा दी, चेहरे पर पानी के छींटे मारे, इसके बाद ओआरएस का घोल पिलाया। कुछ देर में सभी बच्चों की तबीयत सामान्य हो गई।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रभारी
प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने बताया कि सुबह से ही तापमान काफी अधिक था। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण विद्यालय में पंखे नहीं चल रहे थे। गर्मी और उमस से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed