फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four accused arrested with 11 kg of ganja

11 किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with 11 kg of ganja
सुल्तानपुर। खतीवपुर बाजार में पुलिस और एसओजी टीम ने छापा मारकर 11 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाजार में बरामद गांजा की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रह है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के खतीवपुर बाजार में कुछ लोग गांजा बेचने पहुंचे थे। इसकी सूचना मुखबिर ने कादीपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक दिनेश यादव को दी। सूचना मिलते ही एसआई ने इस सूचना को एसओजी प्रभारी अजय प्रताप यादव से साझा किया।
विज्ञापन

पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त टीम बनाकर बाजार में छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को 11 किलो गांजा बरामद हुआ। एसआई ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान आनंद गुप्ता निवासी कस्बा कादीपुर, संतोष मिश्रा निवासी पाकड़पुर थाना करौंदीकलां, कुलदीप बरनवाल निवासी कोइरीपुर कोतवाली चांदा और अनुपम बरनवाल निवासी कस्बा लंभुआ कोतवाली लंभुआ के रूप में की गई। चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed