फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   found dead body

जंगल में फंदे से लटकता मिला साधु का शव

Thu, 23 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
found dead body
चांदा/कोइरीपुर (सुल्तानपुर)। छतौना बाजार के जंगल में स्थित एक पत्ता वीर बाबा मंदिर पर तीन वर्षों से रह रहे एक साधु का शव बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के सहारे लटकता पाया गया। मंदिर पर पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के छतौना बाजार से एक किलोमीटर दूर स्थित जंगल में एक पत्ता वीर बाबा मंदिर है। मंदिर पर करीब तीन वर्षों से साधु सत्येंद्रानंद सरस्वती उर्फ छोटू बाबा (24) रहते थे। वे आसपास गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के घर पर ही प्रतिदिन भोजन करते थे। बुधवार रात करीब नौ बजे सत्येंद्रानंद सरस्वती भोजन करके एक पत्ता वीर बाबा मंदिर पर विश्राम करने चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने कपड़े के सहारे पेड़ से उनका शव लटकता देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद चांदा कोतवाल चंद्रभान यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह फांसी
नागा बाबा सत्येंद्रानंद सरस्वती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी पाया गया है। उन्होंने फांसी क्यों लगाई? यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। सीओ लंभुआ लालचंद्र चौधरी ने बताया कि वे गांजा का सेवन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed