{"_id":"68f134d458f0f54f9b0c8d17","slug":"former-education-minister-fails-to-appear-in-mp-mla-court-court-issues-warning-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-142837-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए पूर्व शिक्षा मंत्री, न्यायालय ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए पूर्व शिक्षा मंत्री, न्यायालय ने दी चेतावनी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री सोमनाथ भारती बृहस्पतिवार को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य माध्यम से एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जिसकी वजह से उन पर आरोप तय किए जाने की कार्यवाही बाधित रही। अभियोजन पक्ष ने उनकी हाजिरी माफी पर आपत्ति जताई। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अगली पेशी या उसके पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आरोप बनवाने के लिए अंतिम अवसर दिया है। आदेश का पालन नहीं करने पर कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामले में सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई है। अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के हरपालपुर गांव के रहने वाले सोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
जमानतदारों की संपत्ति का ब्योरा तलब
सुल्तानपुर। चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में बृहस्पतिवार को भी गैर हाजिर रहे आरोपी अजय नारायण सिंह व आरोपी दीपक सिंह के जमानतदारों से धनराशि वसूली की कार्यवाही तेज कर दी गई है। एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों आरोपियों के चारों जमानतदारों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा पेश करने के लिए थाना प्रभारी धम्मौर व धनपतगंज को आदेशित किया है। वहीं, अदालत ने पुलिस को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर 24 अक्तूबर तक कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।