{"_id":"695426e5a961c9ae0e040767","slug":"former-district-panchayat-member-creates-ruckus-in-shivgarh-police-station-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-147202-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिवगढ़ थाने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिवगढ़ थाने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य का हंगामा
Wed, 31 Dec 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जमुवावां की रहने वालीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन सिंह ने मंगलवार को शिवगढ़ थाने में जमकर हंगामा किया। अर्जुनपुर गांव की जमीन पर विपक्षी द्वारा किए जा रहे काम को रुकवाने की मांग कर वह धरने पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और जबरन थाने से हटा दिया।
थाने में सुनवाई न होने पर डीएम व एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचीं किरन सिंह ने आरोप लगाया कि शिवगढ़ थाने में पुलिस कर्मियों ने उनकी शिकायत को नहीं सुना। वह धरने पर बैठीं तो पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। वह कार्रवाई की मांग करती रहीं, लेकिन पुलिस ने एक भी नहीं सुनी।
उन्होंने शिवगढ़ थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम व एसपी से प्रकरण की शिकायत की है।
शिवगढ़ थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा ने बताया कि आरोप निराधार है। प्रकरण अर्जुनपुर गांव से जुड़ा है। वहां दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया।