फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   forgery

Sultanpur News: प्लाट दिलाने के नाम पर युवक से साढ़े तीन लाख की ठगी

Sun, 27 Nov 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
forgery
सुल्तानपुर। लखनऊ में प्लाट दिलाने के नाम पर एक युवक से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

यह ठगी शहर के विवेक नगर निवासी नीरज तिवारी के साथ हुई। नीरज का आरोप है कि लखनऊ के एवियास ग्रुप के सीएमडी संजय वर्मा उर्फ संजय पटेल का एक दफ्तर सुल्तानपुर शहर के बढ़ैयावीर में है। संजय ने नीरज को लखनऊ में प्लाट दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। नीरज ने कुछ धनराशि अपनी पत्नी के खाते से ट्रांसफर की और करीब दो लाख रुपये नकद दिए थे। पैसा लेने के बाद संजय वर्मा ने नीरज को जमीन का बैनामा नहीं किया। अब पैसा भी वापस नहीं कर रहा है। इस नीरज ने ठगी की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली नगर में पुलिस ने संजय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed