फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   forgery

उचक्कों ने महिला समेत दो लोगों से उड़ाए 30 हजार रुपये

Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
forgery
सुल्तानपुर। उचक्कों ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बैंक में एक महिला समेत दो लोगों के 30 हजार रुपये पर उड़ा लिए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

रिहायकपुर की रहने वाली मुबारकन निशा सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से दस हजार रुपये निकाल कर काउंटर के पास चेक कर रही थी। कुछ कटे-फटे होने के कारण उसे बदलना चाह रही थी। उसी दौरान लंच का वक्त हो गया। महिला बैंक के अंदर 10 हजार रुपये को एक झोले में रख कर कर्मचारी का इंतजार करने लगी। इसी बीच किसी ने ब्लेड से झोला काटकर 10 हजार रुपये निकाल लिया। दूसरी घटना हालापुर गांव निवासी पंकज तिवारी के साथ हुई। पंकज सोमवार को ग्रामीण बैंक की सेमरी शाखा में 20 हजार रुपये जमा करने पहुंचा था। पर्ची भरने के बाद पंकज टोकन लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी किसी ने शर्ट की जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed