{"_id":"6aef6ec3523e1956f9094db7","slug":"forest-department-stirs-into-action-following-dms-reprimand-files-report-over-tree-felling-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-168923-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीएम की फटकार के बाद जागा वन विभाग, पेड़ कटान पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीएम की फटकार के बाद जागा वन विभाग, पेड़ कटान पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 08 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमिलिया कला सहित जिले के कई क्षेत्रों में अवैध खनन के साथ पेड़ों पर आरी चलती रही, लेकिन वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने नहीं पहुंचे। सोमवार रात राजस्व टीम पर हमले के बाद डीएम इंद्रजीत सिंह की फटकार लगी तो वन विभाग की नींद टूटी। शुक्रवार को विभाग ने अमिलिया कला में जामुन और चिलबिल के पेड़ काटने के मामले में वन संरक्षण अधिनियम के तहत कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई।
वन रक्षक एवं कटावा बीट प्रभारी सौरभ यादव के मुताबिक तीन नवंबर की शाम करीब पांच बजे अमिलिया कला में खनन के दौरान पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। वह सेक्शन प्रभारी राजीव खन्ना के साथ पहुंचे तो जामुन और चिलबिल के कटे बोटे मिले। शेष लकड़ी दूसरी जगह ले जाने की बात सामने आई। कटान के साक्ष्य मिटाने के लिए झाड़ियों और छोटे पौधों को भी नष्ट किया गया था। कुछ अन्य पेड़ों की जड़ों के आसपास मिट्टी हटाई गई थी। इससे उनके सूखने की आशंका है।
कटे पेड़ों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। वनकर्मी गणना कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुरेश नारायण मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। डीएफओ अमित सिंह ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है।