फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fog increases cold

घने कोहरे ने बढ़ाई सर्दी

Tue, 29 Nov 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 29 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fog increases cold
सुबह लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

जिले में घने कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह नौ बजे तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। सुबह के समय कड़ाके की ठंड में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह के समय कोहरा रहने और दोपहर बाद धूप निकलने का अनुमान लगाया है।  

विज्ञापन



कई दिनों से हो रहे घने कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। कोहरा रहने से लोगों की आवागमन में परेशानी हो रही है। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे तक जिला घने कोहरे की चपेट में रहा। घने कोहरे से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। इससे ठंड मेें इजाफा हो गया। लोग चार पहिया व दो पहिया वाहन की हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। ठंड से बचाव के लिए लोगों का अलाव का सहारा लेना पड़ा। सुबह के समय कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे कोहरा साफ होने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। दिन भर आसमान में हल्की धुंध छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुबह कोहरा रहने और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना  है। नरेंद्रदेव कृषि  विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने  बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed