फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Fog: Buses will stop if visibility is less than 50 metres.

कोहरा : 50 मीटर से कम दृश्यता पर रुकेंगे बसों के पहिये

Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fog: Buses will stop if visibility is less than 50 metres.
 बस स्टेशन के बाहर शनिवार शाम अलाव तापते लोग। संवाद
सुल्तानपुर। घने कोहरे में दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए परिवहन निगम ने बसों के संचालन के लिए निर्देश जारी किए हैं। निगम ने कोहरे में बसों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। 50 मीटर से कम दृश्यता होने पर अब बसों के पहिये थम जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में कुल 155 बसें हैं। निगम की 91 व अनुबंधित 64 बसें शामिल हैं। कोहरा को देखते हुए निगम ने चालकों के लिए जारी निर्देश कहा है कि 40 किमी प्रतिघंटा से अधिक तेजी से बसें न चलाएं। यात्रियों से भी चालकों व परिचालकों पर अधिक गति से बस चलाने का दबाव नहीं बनाने की अपील की है। 300 मीटर तक स्पष्ट दृश्यता होने पर ओवरटेकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बसों में आगे-पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, ऑल वेदर बल्ब, फॉग लाइट, वाइपर और शीशों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही बसों को मार्ग पर भेजा जाएगा। ब्रेथ एनलाइजर से चालकों का अल्कोहल टेस्ट भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि इससे शीतकाल में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यदि कोई बस ओवर स्पीड में चलते मिलने पर उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 50 मीटर से कम दृश्यता पर बसें रोक दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed