{"_id":"69176dc47fe4235a4e077a07","slug":"flaws-found-in-railway-canteen-reprimanded-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-144476-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेलवे कैंटीन में मिलीं खामियां, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेलवे कैंटीन में मिलीं खामियां, लगाई फटकार
Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की कैंटीन का निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम कुलदीप त्रिपाठी।
- फोटो : मृतक दिनेश के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
सुल्तानपुर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) कुलदीप त्रिपाठी शुक्रवार को विशेष ट्रेन से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंटीन में खामियां मिलने पर संचालक को कड़ी फटकार लगाई। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद वे प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
सीनियर डीसीएम कुलदीप त्रिपाठी की विशेष ट्रेन लखनऊ से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर सुबह 11 बजे पहुंची। उन्होंने साइकिल/कार पार्किंग स्टैंड, आरक्षण कार्यालय, पार्सल घर, बुकिंग कार्यालय समेत अन्य विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। पूछताछ एवं चेकिंग कर्मचारी कार्यालय के अलावा खानपान की कैंटीन का भी निरीक्षण किया। कैंटीन में कार्यरत सभी वेंडरों में सिर्फ एक का मेडिकल प्रमाणपत्र वैध पाया गया।
कैंटीन में जनता खाना के तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन खराब पाई गई। सीनियर डीसीएम ने कैंटीन संचालक सुमेर चौहान को चेतावनी देते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। स्टेशन के बाहर गंदगी दिखने पर स्वास्थ्य इंस्पेक्टर रोहित सिंह को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के बाद सीनियर डीसीएम दोपहर 12 बजे प्रयागराज रवाना हो गए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विवेक त्रिपाठी, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, रईस अहमद व अन्य रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।