फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five vehicles collided in fog on expressway, 10 injured

Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर कोहरे में टकराए पांच वाहन, 10 लोग घायल

Tue, 09 Jan 2024 05:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Five vehicles collided in fog on expressway, 10 injured
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दरपीपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - संवाद
जयसिंहपुर कोतवाली के दरपीपुर के पास टकराए दो ट्रक व एक कार कूरेभार टोल प्लाजा के पास मुड़ रहे ट्रक से टकराई कार
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किए गए पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरीबाजार (सुल्तानपुर)। जयसिंहपुुर कोतवाली क्षेत्र से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते अलग-अलग स्थानों पर पांच वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा कर्मियों ने निकट के स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया। दो घायलों को जिला अस्पताल अंंबेडकरनगर व तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल कराया गया।
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ठोकरापुर गांव निवासी रत्नेश अपने गांव के खलासी ललित कुमार के साथ मिनी ट्रक लेकर पटना जा रहा था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के दरपीपुर गांव के पास मिनी ट्रक का टायर अचानक फट गया। इससे ट्रक बीच लाइन पर खड़ा हो गया। इस बीच पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के चालक को घने कोहरे की वजह से बीच लाइन पर खड़ा मिनी ट्रक नहीं दिख सका। दूसरा ट्रक पहले से खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में मिनी ट्रक के चालक रत्नेश व खलासी ललित बाल-बाल बच गए लेकिन दूसरे ट्रक पर सवार चालक अमरोहा जिले के हसिया खेड़ा निवासी लोकेश कुमार (20) व खलासी रतन पाल (25) घायल हो गए। इसी बीच पीछे से आ रही कार लोकेश के ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार चालक गाजीपुर जिले के मधुबन निवासी चालक उपेंद्र सिंह (30) व कार में बैठे उसके पिता सुदामा (60) को गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पर सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से सातों घायलों को सीएचसी दोस्तपुर भेजवाया गया। वहां उपेंद्र व उसके पिता सुदामा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। बाकी पांच लोगों का इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से रास्ते से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन


दूसरी घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के कूरेभार टोल प्लाजा के पास हुई। आजमगढ़ जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के आशापुर निवासी चालक सुनील निषाद ट्रक लेकर मंगलवार सुबह गाजीपुर जा रहा था। वह गलती से कूरेभार टोल से चढ़कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पूरब की ओर ट्रक मोड़ने लगा। तभी गाजीपुर की ओर से आ रही कार ट्रक के डाला से टकरा गई। इस घटना में ट्रक चालक सुनील तो बच गया लेकिन कार सवार चालक कलाम (28) निवासी दोहरीघाट, इरशाद (30), परवीन (25) निवासीगण मकरी थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर गुमटी व छप्पर को तोड़ते हुए पलटा शराब लदा ट्रक
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग के महानपुर मोड़ के पास हादसा
भदैंया (सुलतानपुर)। लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के महानपुर बाईपास के पास मंगलवार भोर अंग्रेजी शराब लदा मिनी ट्रक गुमटी व छप्पर को तोड़ते हुए पलट गया। मिनी ट्रक पलटने से उस पर लदी शराब चारों ओर फैल गई। ट्रक चालक भाग निकला जबकि खलासी से पुलिस पूछताछ कर रही है।


मंगलवार की भोर करीब ढाई बजे महानपुर बाईपास के पास दिल्ली से वाराणसी जा रहा शराब की पेटियों से लदा मिनी ट्रक बेकाबू हो गया। अनियंत्रित मिनी ट्रक सड़क के किनारे स्थित एक पान की गुमटी व छप्पर को तोड़ते हुए पलट गया। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे घायल खलासी मोबीन अहमद (32) निवासी करीमनगर जिला अमरोहा को बाहर निकाला। मोबीन ने बताया कि ट्रक पर करीब 18 लाख की शराब की पेटियां लदी थीं। कोतवाली देहात थाने के मिश्रपुर पुरैना निवासी अच्छेलाल वर्मा की लोहे की गुमटी में किराना जनरल स्टोर की दुकान है। उसके बगल ही महानपुर के हरीलाल छप्पर में चाय की दुकान है। हादसे से दोनों का काफी नुकसान हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed