फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five sub-stations closed, two lakh people pressurized for electricity

बिजली को लेकर परेशान रही दो लाख आबादी

Wed, 10 Jul 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Five sub-stations closed, two lakh people pressurized for electricity
सुल्तानपुर। बारिश शुरू होते ही जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। मंगलवार की रात से विभिन्न खामियों में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के पांच उपकेंद्र बंद रहे। उपकेंद्र व फीडर बंद रहने से दो लाख आबादी परेशान रही।
विज्ञापन

तीन दिनों से जिले में चल रही लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मंगलवार की रात से शहर का केएनआई उपकेंद्र फॉल्ट में बंद हो गया। बारिश की वजह से रात में दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर केएनआई उपकेंद्र का फॉल्ट दूर करके आपूर्ति बहाल की गई। मंगलवार की रात से ही ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र का फीडर विभिन्न खामियों में बंद रहा। बुधवार की दोपहर फीडरों को दुुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई लेकिन शाम तक जौनपुर फीडर पर ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का डाकखाना उपकेंद्र भोर में विभिन्न खराबी में बंद हो गया। छह घंटे बाद सुबह करीब साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
हालांकि बारिश से बीच-बीच में ट्रिपिंग जारी रही। ग्रामीण क्षेत्र का असरोगा, कुड़वार, दियरा, अखंडनगर, करौंदीकलां उपकेंद्र भी रात में विभिन्न खामियों में रात भर बंद रहा। ग्रामीण क्षेत्र के असरोगा, कुड़वार व दियरा के सभी फीडरों की आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
इसके अलावा भी बारिश से पेड़ व डाल गिरने से जिले में भर में दर्जनों जगहों पर आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती से शहर व ग्रामीण क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी प्रभावित रही।
शहर में आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजकीय नलकूपों के नहीं चलने से लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।

इसकी वजह से मोबाइल चार्ज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि बारिश की वजह से दिक्कत आ रही है। शहर की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed