फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five police personnel including SO injured in stone pelting of students

छात्र की मौत से आक्रोशित साथियों ने हाईवे पर किया कब्जा

Mon, 02 Sep 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five police personnel including SO injured in stone pelting of students
अमेठी। सड़क हादसे में हुई छात्र की मौत से नाराज संजय गांधी पॉलीटेक्निक के छात्रों का दूसरे दिन भी बवाल जारी रहा। रविवार देर रात तक छात्र हाईवे पर कब्जा कर तांडव मचाते रहे।
विज्ञापन

छात्रों की ओर से की गई पत्थरबाजी से थानाध्यक्ष फुरसतगंज समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। छात्रों ने एक सरकारी बस को आग के हवाले कर दिया, जबकि एक अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह एसडीएम और सीओ ने खुद मोर्चा संभाला और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने 25 छात्रों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग के अंदेशे में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरौली थाने में पुलिस ने एसओ की तहरीर पर 150 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
कमरौली थाना क्षेत्र में स्थित संजय गांधी पॉलीटेक्निक से प्रिंस यादव सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। रविवार की रात प्रिंस सब्जी खरीदने जा रहा था तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने प्रिंस को रौंद दिया था।
हादसे में छात्र की मौत हो गई थी। छात्र की मौत से नाराज साथियों ने रात में हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्र को न स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया और न ही कोई सहायता की गई।
छात्रों को समझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर छात्रों ने पत्थरबाजी की थी। पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष फुरसतगंज संदीप कुमार राय, आरक्षी अश्वनी कुमार, आरक्षी अनिल वर्मा घायल हो गए। छात्रों ने सरकारी बस संख्या-यूपी 50 एटी 5130 को आग के हवाले कर दिया।
पत्थरबाजी में यूपी 78 एफएन 1739 क्षतिग्रस्त हो गई। रास्ते से गुजर रही फायर विभाग के वाहन पर भी छात्रों ने पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी में फायर विभाग का चालक संतोष बहादुर और सिपाही सुनील भी घायल हो गए।
सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से स्थिति को संभाला। सोमवार की सुबह एक बार फिर छात्रों ने हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर छात्रों ने दोबारा पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति को संभालने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम मुसाफिरखाना महत्मा सिंह, सीओ मुसाफिरखाना सूक्ष्म प्रकाश, सीओ तिलोई राजकुमार भी मौके पर पहुंच गए।
अधिकारियों के आदेश पर पुलिस कर्मडियों ने लाठी फटकाकर छात्रों को तितर-बितर किया। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 25 छात्रों को गिरफ्तार कर कमरौली थाने पहुंचाई।
पुलिस ने सभी 25 छात्रों का शांतिभंग के अंदेशे में चालान कर दिया। एसओ कमरौली लक्ष्मीकांत की तहरीर पर 150 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आग से जली बस और पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त हुई बस के चालकों ने भी थाने में केस दर्ज कराया है।
संजय गांधी पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप ने सोमवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मृत छात्र को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर छात्र भी मौजूद रहे।

प्रधानाचार्य ने छात्रों को बताया कि सभी छात्रों का प्रथम वर्ष में 96 रुपये का बीमित राशि का फॉर्म भरवाया जाता है जिसे दुर्घटना के बाद एक लाख रुपये की सहायता राशि बीमित कंपनी की ओर से दिए जाने का प्राविधान है। इसकी संस्तुति कर दी गई है। मृत छात्र के परिवारीजनों को यह राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed