{"_id":"608849198ebc3ed98a424ffe","slug":"five-patients-died-due-to-lack-of-oxygen-sultanpur-news-lko5759621133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ऑक्सीजन लेवल गिरने से सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक पांच मरीजों की मौत हो गई। मरीजों के परिवारीजन पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही दीवानी न्यायालय के तीन कर्मचारी समेत 545 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीन कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर दीवानी न्यायालय 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर अब न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई वर्चुअल होगी।
शरीर में ऑक्सीजन की कमी से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक जिला अस्पताल व एल-टू हॉस्पिटल में इलाज के दौरान पांच मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में कोतवाली नगर, बल्दीराय, कोतवाली देहात के मरीज शामिल हैं। इसमें एक अध्यापिका व एक अध्यापक भी शामिल हैं। सभी में ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत बताई जा रही है।
इसके साथ ही जिले में सोमवार की रात जारी जांच रिपोर्ट में 545 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दीवानी न्यायालय के तीन कर्मचारियों के संक्रमिति मिलने से कोर्ट 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। जिला जज ने कोर्ट को बंद करते हुए सैनिटाइजेशन का आदेश दिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर दीवानी न्यायालय में अब मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ लैब भेजे गए सैंपल में 1037 की रिपोर्ट निगेटिव व 545 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए 1194 के एंटीजन टेस्ट में 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लखनऊ से पोर्टल पर चार मरीज अंकित किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि एल-टू हॉस्पिटल व होम आइसोलेशन से 334 मरीजों के स्वास्थ्य होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। डीएम रवीश गुप्ता ने संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।