{"_id":"5894b60f4f1c1bce22e80137","slug":"five-nominations-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर-अमेठी में दूसरे दिन पांच नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर-अमेठी में दूसरे दिन पांच नामांकन
Amar ujala Bureau
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
दिन भर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में लंभुआ भाजपा प्रत्याशी समेत तीन ने परचा दाखिल किया। इसौली, सदर, कादीपुर सुरक्षित एवं सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्रों से कोई नामांकन नहीं हुआ। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए सिर्फ नामांकन पत्र लिए गए। नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी जुलूस के साथ शहर पहुंचे।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन लंभुआ से घोषित भाजपा प्रत्याशी देवमणि दुबे ने कलेक्ट्रेट में दोपहर बाद परचा दाखिल किया। वे पार्टी कार्यालय से पैदल प्रस्तावकों एवं समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में बने लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के कक्ष में उन्होंने सक्षम प्राधिकारी के सामने चार सेटों में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। भाजपा के शिवाकांत मिश्र उनके प्रस्तावक रहे। उनके नामांकन के लिए भाजपा सांसद जगदंबिका पाल भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय के पास आयोजित सभा को सांसद जगदंबिका पाल, क्षेत्रीय महामंत्री रामचंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू समेत कई ने संबोधित किया।
विज्ञापन
रेलवे की नौकरी छोड़ बने भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी दे वमणि द्विवेदी रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें लंभुआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जाम में पिसे लोग
नामांकन के दूसरे दिन भी शहर दोपहर बाद जाम से जूझा। इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर गोपालदास पुल से डाकखाना चौराहे तक बैरिकेडिंग करवाने के बाद प्रशासन आवागमन के मार्गों का निर्धारण नहीं किया। आने-जाने के मार्ग का निर्धारण नहीं होने से दोपहर बाद पंत स्टेडियम से लेकर राहुल चौराहे तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम फिर लग गया। दो बजे के बाद शहर के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी होने लगी। छुट्टी के बाद खासकर छात्राएं भीड़ में पिसती रहीं। शहर का सब्जीमंडी, चौक क्षेत्र का हिस्सा भी दोपहर बाद से ही जाम से जूझता रहा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इस दौरान कई के जरूरी कार्य छूट गए। प्रशासन यातायात व्यवस्था को बहाल नहीं कर सका।