Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Five accused of breaking Nayab Tehsildar's leg arrested in an encounter

Sultanpur News: नायब तहसीलदार का पैर तोड़ने के पांच आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 05 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Five accused of breaking Nayab Tehsildar's leg arrested in an encounter
सुल्तानपुर। अमिलिया कला में सोमवार रात खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार और लेखपाल पर हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार तड़के दो स्थानों पर मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

पुलिस को एक एसयूवी, एक बिना नंबर की थार जीप, तीन असलहे, कारतूस और खनन में इस्तेमाल होने वाले चार डंपर मिले हैं। सीजेएम नवनीत िसंह की अदालत में सभी आरोपी पेश किए गए, और वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहली मुठभेड़ में बुधवार तड़के कोतवाली नगर पुलिस की खैंचिला के पास एसयूवी सवार बदमाशों से हुई। सीओ राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, वाहन रोकने का प्रयास करने पर उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमिलिया कला निवासी राहुल सिंह के बाएं पैर में गोली लग गई। मौके से बंधुआकला के प्रतापपुर निवासी नौशाद और करौंदीकला के रवनिया निवासी मनोज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। एसयूवी को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मुठभेड़ बुधवार सुबह अखंडनगर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर कुंदा भैरोपुर गांव के पास हुई। सीओ कादीपुर विनय गौतम के अनुसार, चेकिंग के दौरान काले रंग की थार जीप को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमिलिया कला निवासी संदीप सिंह के बाएं और गोसाईगंज के महमूदपुर निवासी प्रशांत सिंह के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि दो नवंबर की रात अमिलिया कला गांव के पास नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह यादव और लेखपाल पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed