{"_id":"577941b74f1c1b297d7f9c3a","slug":"first-rain-and-then-very-hot-and-humid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह फुहार फिर उमस भरी दोपहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह फुहार फिर उमस भरी दोपहर
Amarujala Bureau
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। रविवार की भोर हल्की फुहारें पड़ने के बाद धूप निकल आई जिससे उमस बढ़ गई। दोपहर बाद तक लोग उमस से परेशान रहे। शाम को फिर बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने सोमवार को बदली रहने एवं बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
रविवार की भोर जिले में हल्की फुहारें पड़ीं। हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। सुबह अचानक फिर मौसम परिवर्तित हो गया। धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दोपहर तक धूप व बदली के बीच उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
शाम को करीब पांच बजे जिले के कुछ हिस्सों में फिर बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून का दबाव अभी बना है। नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन