फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   firing

बाइक सवार बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
firing
सुल्तानपुर। भदैंया क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भादा गांव निवासी नसीबदार (42) शनिवार देर शाम को बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार दो लोग हेलमेट लगाकर पहुंचे। नसीबदार कुछ समझ पाते तब तक एक व्यक्ति ने तमंचे से उन पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से नसीबदार गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। घायल नसीबदार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद नसीबदार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल नसीबदार ने बताया कि हमलावर हेलमेट पहने थे। इसलिए पहचान नहीं सके। एसओ कोतवाली देहात शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed