फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Firing on two sides regarding land dispute

Sultanpur News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग

Sat, 01 Jul 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Firing on two sides regarding land dispute
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिसिरपुर जलालपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमनेे-सामने हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग की गई। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची मौके से कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन



अखंडनगर थाना क्षेत्र के मिसिरपुर जलालपुर गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार सुबह दोनों पक्ष भिड़ गए। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन पर कुछ लोग जुताई करा रहे थे। यह पता चलने पर दूसरे पक्ष के लोग रोकने के लिए पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन



बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों ने असलहे निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जाता है कि करीब चार राउंड हवाई फायरिंग हुई। इसी बीच किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ कादीपुर शिवम मिश्र व प्रभारी निरीक्षक अखंडनगर संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण बताते हैं कि पुलिस को आता देख दोनों पक्षों के लोग असलहा समेत मौके से भाग निकले। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed