{"_id":"6aeccbc3a32c4b04e400fcb5","slug":"firecrackers-to-be-sold-at-a-single-designated-location-during-diwali-site-selected-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-168826-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिवाली पर एक जगह बिकेंगे पटाखे, स्थल चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिवाली पर एक जगह बिकेंगे पटाखे, स्थल चयनित
Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिवाली पर अब प्रत्येक तहसील में सिर्फ एक स्थल पर पटाखे बेचे जाएंगे। शासन के आदेश पर सभी तहसीलों में एक-एक स्थल का चयन हुआ है। अस्थायी लाइसेंसधारी अपनी दुकानें तीन दिन तक लगा सकेंगे।
शासन के बदले नियम के तहत सदर, बल्दीराय, कादीपुर, जयसिंहपुर और लंभुआ तहसील में बृहस्पतिवार को स्थल चुने गए। उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों ने स्थल चयनित कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है। चयनित स्थलों पर कई अस्थायी लाइसेंसधारी शुक्रवार से रविवार तक दुकानें लगा सकेंगे। प्रशासन ने रिपोर्ट के बाद अस्थायी लाइसेंस जारी करने की कार्रवाई शुरू की है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्नप्रिया ने बताया कि आवेदकों को लाइसेंस दिए जाएंगे। फायर विभाग को बिक्री स्थलों पर अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश मिले हैं। चयनित स्थल के अलावा कहीं दुकान मिलने पर कार्रवाई होगी।
लंभुआ में पटाखा बाजार
लंभुआ तहसील में सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे के बगल पठखौली मोड़ के समीप सर्वोदयनगर की कृषि भूमि को चुना गया है। कामतागंज के राजेश कुमार, हनुमानगंज के मो. इरशाद और राजकुमार ने अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि एक स्थान पर बिक्री से सभी गांव के लोग खरीदारी करने नहीं पहुंच पाएंगे। इससे लोगों को परेशानी होगी। उपजिलाधिकारी अंशुल हिंदल ने कहा कि नए शासनादेश के तहत पटाखा बाजार को सुरक्षित रखने के निर्देश हैं।