{"_id":"677ecdf12baa818c68046cbb","slug":"fire-in-motor-starter-in-sugar-mill-crushing-halted-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-125275-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चीनी मिल में मोटर के स्टार्टर में आग, पेराई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चीनी मिल में मोटर के स्टार्टर में आग, पेराई ठप
Thu, 09 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल परिसर में लगी आग
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। चीनी मिल में लगे एक नंबर कटर के मोटर से संबंधित स्टार्टर में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। गन्ना किसान और चीनी मिल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। इससे मिल में गन्ना पेराई का कार्य ठप पड़ गया है।
मंगलवार को वैक्यूम पंप का शाफ्ट टूटने से चीनी मिल 12 घंटे तक ठप पड़ी थी। देररात को करीब 11 बजे खराबी को दूर कर गन्ना पेराई का कार्य शुरू हो पाया था। खराबी के बाद मिल संचालित हुए 13 घंटे ही बीते थे कि बुधवार दोपहर एक बजे एक नंबर कटर के पास लगे मोटर से संबंधित स्टार्टर के ऑयल सर्किट ब्रेकर में आग लग गई। मिल कर्मियों ने जानकारी अग्निशमन विभाग को भी दी।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, अन्य कोई संयंत्र नहीं जला। मिल कर्मियों व गन्ना किसानों ने राहत की सांस ली। स्टार्टर जलने से बुधवार दोपहर एक बजे से गन्ना पेराई का कार्य ठप पड़ा है। देर शाम तक उसे ठीक कराने की व्यवस्था नहीं की जा सकी थी। चीनी मिल प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूसरे स्टार्टर को लगाकर कर रात में मिल को संचालित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में किसानों के लिए नहीं कोई इंतजाम
चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे सोनारा गांव के किसान राम सिंह पटेल, कटघरा गांव निवासी बृजेश वर्मा, सुदनापुर निवासी राजेश कुमार, भटपुरा निवासी मनोज तिवारी ने बताया कि 24 घंटे से वह सभी मिल पर आकर खड़े हैं। कड़ाके की ठंड में चीनी मिल परिसर में किसानों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। आए दिन मिल में खामी आने से समस्या झेलनी पड़ती है। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से पूरी रात जागकर रखवाली करना पड़ रहा है।